Songtexte.com Drucklogo

Qayde Se Songtext
von Arijit Singh

Qayde Se Songtext

दिल जला के मुस्कुराने की जो आदत हुई है मुझे
लग रहा है, क़ायदे से अब मोहब्बत हुई है मुझे
दिल जला के मुस्कुराने की जो आदत हुई है मुझे
लग रहा है, क़ायदे से अब मोहब्बत हुई है मुझे

मेरी तुम्हीं से है जवाब-दारी, नाराज़गी भी ढेर सारी
तुम्हें हराने की ज़िद में ये ज़िंदगी तुम्हीं से हारी
अगर कभी तुम्हें रुलाया, कहाँ मुझे भी चैन आया
असल में, दिल नहीं तुम्हारा, ख़ुद का दुखाया

क्या बताऊँ, दर्द लेके कितनी राहत हुई है मुझे
लग रहा है, क़ायदे से अब मोहब्बत हुई है मुझे

ठिकाना जहाँ तुम्हारा, वहीं घर है मेरा, आहा
है काँधा जहाँ तुम्हारा, वहीं सर है मेरा, आहा

दोनों चले तो हैं क़सम दिला के, चलेंगे तो क़दम मिला के
यहाँ तलक पहुँचे भी है यक़ीन में भरम मिला के
क़रार की तुम्हीं वजह हो, कभी लगे, तुम्हीं सज़ा हो
तुम्हीं से हैं तकलीफ़ें भी, तुम्हीं तो मज़ा हो

पहले से भी और प्यारी अब ये हालत हुई है मुझे
लग रहा है, क़ायदे से अब मोहब्बत हुई है मुझे
दिल जला के मुस्कुराने की जो आदत हुई है मुझे
लग रहा है, क़ायदे से अब मोहब्बत हुई है मुझे

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Quiz
Whitney Houston sang „I Will Always Love ...“?

Fans

»Qayde Se« gefällt bisher niemandem.