Songtexte.com Drucklogo

Janam Janam Songtext
von Pritam

Janam Janam Songtext

जनम, जनम, जनम साथ चलना यूँ ही
क़सम, तुम्हें क़सम, आके मिलना यहीं
एक जाँ हैं, भले दो बदन हों जुदा
मेरी होके हमेशा ही रहना, कभी ना कहना अलविदा

मेरी सुबह हो तुम ही और तुम ही शाम हो
तुम दर्द हो, तुम ही आराम हो
मेरी दुआओं से आती है बस ये सदा
मेरी होके हमेशा ही रहना, कभी ना कहना अलविदा

मेरी होके हमेशा ही रहना, कभी ना कहना अलविदा

तेरी बाँहों में हैं मेरे दोनों जहाँ
तू रहे जिधर, मेरी जन्नत वहीं
जल रही अगन है जो ये दो-तरफ़ा
ना बुझे कभी, मेरी मन्नत यही

तू मेरी आरज़ू, मैं तेरी आशिक़ी
तू मेरी शायरी, मैं तेरी मौसीक़ी

तलब, तलब, तलब बस तेरी है मुझे
नसों में तू नशा बन के घुलना यूँ ही
मेरी मोहब्बत का करना तू हक़ ये अदा
मेरी होके हमेशा ही रहना, कभी ना कहना अलविदा

मेरी सुबह हो तुम ही और तुम ही शाम हो
तुम दर्द हो, तुम ही आराम हो
मेरी दुआओं से आती है बस ये सदा
मेरी होके हमेशा ही रहना, कभी ना कहना अलविदा

अलविदा

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Fans

»Janam Janam« gefällt bisher niemandem.