Songtexte.com Drucklogo

Paon Padoon Tore Shyam Songtext
von Mohammed Rafi

Paon Padoon Tore Shyam Songtext

पाँव पड़ूँ तोरे, श्याम
बृज में लौट चलो, लौट चलो
पाँव पड़ूँ तोरे, श्याम
बृज में लौट चलो, लौट चलो
पाँव पड़ूँ तोरे, श्याम

सूनी कदम की ठंडी छैया
खोजे धुन बंसी की
व्याकुल होके बृज ना डुबो दे
लहरें जमुना जी की

लौट चलो, लौट चलो
पाँव पड़ूँ तोरे, श्याम


दूध-दही से भरी मटकियाँ
तोड़ें कौन, मुरारी?
अँसुवन जल से भरें गगरियाँ
पनघट पे पनिहारी

लौट चलो, लौट चलो
पाँव पड़ूँ तोरे, श्याम

बिलख रही है मात जशोदा
नंद जी दुख में खोए
कुछ तो सोच, अरे, निर्मोही
बृज का कण-कण रोए

लौट चलो, लौट चलो
पाँव पड़ूँ तोरे, श्याम

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Fans

»Paon Padoon Tore Shyam« gefällt bisher niemandem.