Songtexte.com Drucklogo

Jaiye Aap Kahan Jayenge Songtext
von Asha Bhosle

Jaiye Aap Kahan Jayenge Songtext

जाइए, आप कहाँ जाएँगे
ये नज़र लौट के फिर आएगी
ये नज़र लौट के फिर आएगी

दूर तक आप के पीछे-पीछे
दूर तक आप के पीछे-पीछे
मेरी आवाज़ चली जाएगी

जाइए, आप कहाँ जाएँगे
ये नज़र लौट के फिर आएगी
ये नज़र लौट के फिर आएगी

आप को प्यार मेरा याद जहाँ आएगा
कोई काँटा वहीं दामन से लिपट जाएगा
कोई काँटा वहीं दामन से लिपट जाएगा

जाइए, आप कहाँ जाएँगे
ये नज़र लौट के फिर आएगी
ये नज़र लौट के फिर आएगी


जब उठोगे मेरी बेताब निगाहों की तरह
रोक लेगी कोई डाली मेरी बाँहों की तरह
रोक लेगी कोई डाली मेरी बाँहों की तरह

जाइए, आप कहाँ जाएँगे
ये नज़र लौट के फिर आएगी
ये नज़र लौट के फिर आएगी

देखिए, चैन मिलेगा ना कहीं दिल के सिवा
आप का कोई नहीं, कोई नहीं दिल के सिवा
आप का कोई नहीं, कोई नहीं दिल के सिवा

जाइए, आप कहाँ जाएँगे
ये नज़र लौट के फिर आएगी
ये नज़र लौट के फिर आएगी

दूर तक आप के पीछे-पीछे
दूर तक आप के पीछे-पीछे
मेरी आवाज़ चली जाएगी

जाइए, आप कहाँ जाएँगे
ये नज़र लौट के फिर आएगी
ये नज़र लौट के फिर आएगी

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Quiz
Wer ist kein deutscher Rapper?

Fans

»Jaiye Aap Kahan Jayenge« gefällt bisher niemandem.