Songtexte.com Drucklogo

Hum Dono Songtext
von Prateek Kuhad

Hum Dono Songtext

मेरा सहारा
रोशनी हो तुम, hmm
अधूरी सी धुन ही सही
मुझे गा कर सुनाओ ना

चेहरा तुम्हारा
और तुम्हारी हँसी, hmm
कमज़ोर हो जाता हूँ
मेरे मन को सँभालो ना

अब दिन तेरे, तो मेरी रातें हैं
मेरी चाँदनी क्यों दूर हो
तुम मुझसे, सूनी बाँहें हैं
मेरी शायरी हो सिर्फ़ तुम

कोशिश तो मैंने पूरी थी करी
फिर क्यों

हम दोनों के ही दिल
किन कोनों में जा छुपे हैं
किस्मत में थे जो दिन
उन्हें भूल ना जाना तुम


यादें हैं शीशों सी
गिर कर बिखर जाएँगी
तस्वीरें खो जाएँ तो
मुझे भूल ना जाना तुम

वो सिलवटें जो चादरों में थी
तुम मेरे दिल से खेलो नहीं
मुझे बाँहों में अब ले लो ना

अब दिन तेरे, तो मेरी रातें हैं
मेरी चाँदनी क्यों दूर हो
तुम मुझसे, सूनी बाँहें हैं
मेरी शायरी हो सिर्फ़ तुम

इन राहों पे हम
गुम गए हैं क्यों, hmm

और हो सके तो तुम
मेरा नाम लिख लेना
किसी कोरे कागज़ पे
उसे साथ रख लेना

मेरा मुस्कुराना
याद रख लेना तुम

हम दोनों के ही दिल
किन कोनों में जा छुपे हैं
किस्मत में थे जो दिन
उन्हें भूल ना जाना तुम


यादें हैं शीशों सी
गिर कर बिखर जाएँगी
तस्वीरें खो जाएँ तो
मुझे भूल ना जाना तुम

मुझे भूल ना जाना तुम
मुझे भूल ना जाना तुम

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Beliebte Songtexte
von Prateek Kuhad

Quiz
Whitney Houston sang „I Will Always Love ...“?

Fans

»Hum Dono« gefällt bisher niemandem.