Songtexte.com Drucklogo

Pyaare Songtext
von Osho Jain

Pyaare Songtext

जिसका चेहरा नक़ाब है प्यारे
बस वही क़ामयाब है प्यारे
जिसका चेहरा नक़ाब है प्यारे
बस वही क़ामयाब है प्यारे

जानते हो फ़साद की जड़ को?
जानते हो फ़साद की जड़ को?
नाम उसका शराब है प्यारे

जिसका चेहरा नक़ाब है प्यारे
बस वही क़ामयाब है प्यारे


मौत जिसका है आख़िरी पन्ना
मौत जिसका है आख़िरी पन्ना
ज़िंदगी वो किताब है प्यारे

उस से पंगा कभी नहीं लेना
उस से पंगा कभी नहीं लेना
वक़्त बिगड़ा नवाब है प्यारे

जिसका चेहरा नक़ाब है प्यारे (नक़ाब है प्यारे)
बस वही क़ामयाब है प्यारे (क़ामयाब है प्यारे)
जिसका चेहरा नक़ाब है प्यारे (नक़ाब है प्यारे)
बस वही क़ामयाब है प्यारे (क़ामयाब है प्यारे)

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Beliebte Songtexte
von Osho Jain

Quiz
Wer ist gemeint mit „The King of Pop“?

Fans

»Pyaare« gefällt bisher niemandem.