Songtexte.com Drucklogo

Tohfa Songtext
von Vayu

Tohfa Songtext

जब तेरे आसपास रहता हूँ मैं
दिन अच्छे जाते हैं
थपकियाँ देती हैं जब बातें तेरी
नींद अच्छी आती है

मेरे हर दुख की दवा तू
मैं दूर तुझसे रहा क्यूँ?
मेरा ही मुझको पता है
तेरा क्या है, तू ही बता दे
मैं जानूँ ना कि...


तेरा तोहफ़ा हूँ मैं या सज़ा हूँ
क्या हूँ? क्या ही कहूँ क्यों उलझा हूँ
तेरा तोहफ़ा हूँ मैं या सज़ा हूँ
क्या हूँ? क्या ही कहूँ क्यों उलझा हूँ

हैं जो सिलसिले, इनके सिले आगे हों क्या?
हम जानें ना, फिर भी जवाब ढूँढें तो क्यूँ?
तू मुझसे मिले, हँस के मिले, हँस के विदा
इसके सिवा हम कोई ख़्वाब ढूँढें तो क्यूँ?

कल क्या हो किसको पता?
यूँ बैठे सोचें बेवजह क्यूँ?
होना है जैसा भी, होगा तो वैसा ही
फिर भी कभी सोचता हूँ मैं कि...

तेरा तोहफ़ा हूँ मैं या सज़ा हूँ
क्या हूँ? क्या ही कहूँ क्यों उलझा हूँ
तेरा तोहफ़ा हूँ मैं या सज़ा हूँ
क्या हूँ? क्या ही कहूँ क्यों उलझा हूँ

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Fans

»Tohfa« gefällt bisher niemandem.