Songtexte.com Drucklogo

Bargad Songtext
von sufr

Bargad Songtext

मन मेरा कच्ची गली
जो सिर्फ़ क़दमों से सजती तेरे
चूल्हे की आग में जलता हूँ रोज़
बस एक तेरे हाथ की रोटी के लिए

शबनम जैसे मुझ में घुल ही जा तू
दीवारों पे लिखा तेरा-मेरा ही नाम
पता तेरा जो भूल गए तो
बताओ ना फिर अब जाएँ कहाँ?

सूना-सूना लगे बिना तेरे
करता रहा फिर भी सज्दा तेरा
तेरे होंठों तक जो है सफ़र
मुझे पहुँच ही है जाना, पर

बरगद तले जो मैं बैठूँ कभी
साए में भी दिखे चेहरा तेरा
तेरा ज़िकर भी जादू करे
हवाएँ भी लाए संदेशा तेरा


ये दीवानापन मुझे ले डूबा
इन लकीरों में तू लिखी है या नहीं?
करूँ नाम की तेरी इबादतें
तेरी गलियों का ही हूँ मैं आशिक़, baby

कि, रानी, तेरी एक झलक से मैं पागल
(हूँ मैं पागल)
समेटूँ तेरी ख़ुशबू को चूम के चादर
(चूम के चादर)

हवा को रोके, धूल सजाता तेरी
पहने ना तू पायल, बिन बताए आती यादों में भी
सोम का झरोखा, मानो, आँखों में तेरी
इनमें डूब सा गया हूँ करके पूजा जो तेरी

ये पलकें हैं भीग जाती, क्यूँ है तू इतनी प्यारी?
मेरी भाषा ही बदल दी प्यारी सीधी-सादी
कि, रानी, जो तू आए इस दिल में हो हलचल (हूँ मैं पागल)
बरगद तले इंतज़ार तेरा मैं करूँ कब तक?

सूना-सूना लगे बिना तेरे
करता रहा फिर भी सज्दा तेरा
तेरे होंठों तक जो है सफ़र
मुझे पहुँच ही है जाना, पर


बरगद तले जो मैं बैठूँ कभी
साए में भी दिखे चेहरा तेरा
तेरा ज़िकर भी जादू करे
हवाएँ भी लाए संदेशा तेरा

ये दीवानापन मुझे ले डूबा
इन लकीरों में तू लिखी है या नहीं?
करूँ नाम की तेरी इबादतें
तेरी गलियों का ही हूँ मैं आशिक़, baby

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Quiz
„Grenade“ ist von welchem Künstler?

Fans

»Bargad« gefällt bisher niemandem.