Songtexte.com Drucklogo

Cheenta Songtext
von Raghu Dixit

Cheenta Songtext

हो, चींटे का बोले दिल, "खोलेगा sugar mill"
हो, चींटे का बोले दिल, "खोलेगा sugar mill"

घोड़ा हो, गाड़ी हो, संग दो सिपाही हो
हाथी पे रोबीला चींटा सवारी हो
दिन-रात खपता वो, रातों में जगता वो
सोते हुए सपनों में भी काम ही करता वो

रहता बड़ा busy, फ़ुर्सत बड़ी मुश्किल
दूर बड़ी मंज़िल, कैसे करे chill? हाए

हो, चींटे का बोले दिल, "खोलेगा sugar mill"
हो, चींटे का बोले दिल, "खोलेगा sugar mill


हस्ती लुटानी है, दिल भी लुटाना है
इस दुनिया में सौग़ात में कुछ भी ना मिलता है
ख़ुशियाँ हैं क़र्ज़े की, साँसें भी क़र्ज़े की
दीवाने चींटे की रूह भी क़र्ज़े की

सोया वो भीड़ों में, जागा वो रातों में
हाए रे, बड़ी संग-दिल बैरी sugar mill

कब तक हमें देना साँसों का इम्तिहाँ
तिल-तिल के है पिसना, पिस-पिस के है मर जाना
कहाँ जाना है बताना? मिल जाए ये ज़माना
मिल जाए ये दुनिया तो भी क्या है

घोड़ा हो, गाड़ी हो, संग दो सिपाही हो
हाथी पे रोबीला चींटा सवारी हो
सारे शहर में रोज़ चर्चे हमारे हों
अपनी रातों में भी पाँच सितारे हों

रहता बड़ा busy, फ़ुर्सत बड़ी मुश्किल
दूर बड़ी मंज़िल, कैसे करे chill?

हो, चींटे का बोले दिल, "खोलेगा sugar mill"

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Beliebte Songtexte
von Raghu Dixit

Quiz
Cro nimmt es meistens ...?

Fans

»Cheenta« gefällt bisher niemandem.