Songtexte.com Drucklogo

Syahi Songtext
von RagaOrbit

Syahi Songtext

स्याही बन तू मेरी
मैं कागज़ बन जाऊँ
लिख दे मुझपे नाम अपना
मैं बस तेरा हो जाऊँ

आए जो कोई अच्छी ख़बर
तेरे चेहरे पे मुस्कान आए
आँखों से लगाए मुझे
तू होंठों से चूम जाए

मंज़िल बन तू मेरी
मैं पैगाम बन जाऊँ
बस छू ले जो तू मुझे
मैं खुशी से मचल जाऊँ


स्याही बन तू मेरी
मैं कागज़ बन जाऊँ
लिख दे मुझपे नाम अपना
मैं बस तेरा हो जाऊँ

तेरे साथ रहूँ मैं कमरे में
तेरी हँसी को मैं देखा करूँ
तू हाथ दबाए मेरे सीने पर
तेरे गुस्से को मैं देखा करूँ

सुकून बन तू मेरा
मैं तकिया बन जाऊँ
जो तुझे नींद ना आए
मैं सीने से लग जाऊँ

स्याही बन तू मेरी
मैं कागज़ बन जाऊँ
लिख दे मुझपे नाम अपना
मैं बस तेरा हो जाऊँ

मैं बस तेरा हो जाऊँ
हम्म... म्मम

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Fans

»Syahi« gefällt bisher niemandem.