Songtexte.com Drucklogo

Sath Mere Chalo Songtext
von RagaOrbit

Sath Mere Chalo Songtext

साथ मेरे तुम चलो
के राह अभी है बाकी
भीग लो तुम ज़रा
के सावन अभी है बाकी

तितलियों के पंख पे
हम दोनों सवार हैं
कह रही है ये घटा
बारिशें अभी हैं बाकी

कह रही है ये फ़िज़ा
तुमसा हसीं देखा नहीं
हूर भी है पूछती
कौन है ये दिलनशीं

तुम जिधर भी चलो
कहकशाँ भी चले
चाँद भी है खफ़ा
रूठी पड़ी है चाँदनी


साथ मेरे तुम चलो
के राह अभी है बाकी
भीग लो तुम ज़रा
के सावन अभी है बाकी

कर लो तुम मेरा यक़ीं
इन आँखों ने तुमसा हसीं
आज तक देखा नहीं
तुम सुबह मेरी तुम रात भी
तुम धूप हो बरसात भी

ये दिल मेरा तुम थाम लो
इकरार अभी है बाकी
कह चुका हूँ सब मगर
इज़हार अभी है बाकी

साथ मेरे तुम चलो
के राह अभी है बाकी
भीग लो तुम ज़रा
के सावन अभी है बाकी

तितलियों के पंख पे
हम दोनों सवार हैं
कह रही है ये घटा
बारिशें अभी हैं बाकी

साथ मेरे तुम चलो
के राह अभी है बाकी

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Quiz
Wer besingt den „Summer of '69“?

Fans

»Sath Mere Chalo« gefällt bisher niemandem.