Songtexte.com Drucklogo

Beete Lamhein Songtext
von Mithoon

Beete Lamhein Songtext

दर्द में...
बीते लम्हे...
दर्द में...
बीते लम्हे...

दर्द में भी ये लब मुस्कुरा जाते हैं
बीते लम्हे हमें जब भी याद आते हैं
दर्द में भी ये लब मुस्कुरा जाते हैं
बीते लम्हे हमें जब भी याद आते हैं

चंद लम्हात के वास्ते ही सही
मुस्कुरा कर मिली थी मुझे ज़िंदगी

चंद लम्हात के वास्ते ही सही
मुस्कुरा कर मिली थी मुझे ज़िंदगी
तेरी आग़ोश में दिन थे मेरे कटे
तेरी बाँहों में थीं मेरी रातें कटी
Whoa-ooh, whoa-ooh, whoa-oh-oh

आज भी जब वो पल मुझको याद आते हैं
दिल से सारे ग़मों को भुला जाते हैं
दर्द में भी ये लब मुस्कुरा जाते हैं
बीते लम्हे हमें जब भी याद आते हैं


किस क़दर तेज़-रफ़्तार थी ज़िंदगी
क़हक़हे हर तरफ़, थी ख़ुशी ही ख़ुशी

किस क़दर तेज़-रफ़्तार थी ज़िंदगी
क़हक़हे हर तरफ़, थी ख़ुशी ही ख़ुशी
मैंने जिस दिन कही प्यार की बात थी
रुक गई थी अचानक वो बहती नदी
Whoa-ooh, whoa-ooh, whoa-oh-oh

आज भी जब वो दिन मुझको याद आते हैं
गुज़रे लम्हे ज़ेहन में उभर आते हैं
दर्द में भी ये लब मुस्कुरा जाते हैं
बीते लम्हे हमें जब भी याद आते हैं

वो मेरे काँधे पे सिर को झुकाना तेरा
मेरे सीने में ख़ुद को छुपाना तेरा

मेरे काँधे पे सिर को झुकाना तेरा
मेरे सीने में ख़ुद को छुपाना तेरा
आ के मेरी पनाहों में शाम-ओ-सहर
काँच की तरह वो टूट जाना तेरा
Whoa-ooh, whoa-ooh, whoa-oh-oh


आज भी जब वो मंज़र नज़र आते हैं
दिल की वीरानियों को मिटा जाते हैं
दर्द में भी ये लब मुस्कुरा जाते हैं
बीते लम्हे हमें जब भी याद आते हैं

दर्द में...
बीते लम्हे...
दर्द में...
बीते लम्हे...

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Beliebte Songtexte
von Mithoon

Fans

»Beete Lamhein« gefällt bisher niemandem.