Songtexte.com Drucklogo

Dil-e-Khumaar Songtext
von Minaxi

Dil-e-Khumaar Songtext

मेरे दिल की हालत क्यों तू ना जाने जब
तेरी याद में है गुज़रे दिन मेरे, मेरे लम्हे
अब ना घबराए, दिल तुझे ही चाहे बस
तेरे इश्क़ में है ठहरे
पल मेरे, ख़्वाब मेरे

तेरी यह मुस्कुराहट
दिल को दे जाए राहत
जैसे बरसे है मुझपे रहमतें
ओ इश्क़ मेरे


तेरा सहारा ढूंढे दिल यह आवारा
जब तू हो जाए मुझसे दूर, मुझसे दूर
है इश्क़ मेरा जैसे दिल-ए-ख़ुमार
चढ़ता ही जाए यह फ़ितूर, ओ हुज़ूर

तेरे साथ गुज़ारे लम्हे सारे मैंने
ऐसे पिरोए है जैसे
रब ने पिरोई है जन्नतें

ऐसी है मेरी चाहत
ऐसी करूँ तेरी इबादत
अब तो तरसे है मुझपे शायर सारे
ओ इश्क़ मेरे

मेरे दिल की आदत अब तू ही जाने, ओ जाना
तेरे इश्क़ में है डूबे पल मेरे, ख़याल मेरे


तेरी यह मुस्कुराहट
दिल में बसी एक आहट
रहमत हुई है मुझपे
इश्क़ मेरे, ओ इश्क़ मेरे

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Fans

»Dil-e-Khumaar« gefällt bisher niemandem.