Songtexte.com Drucklogo

Awara Songtext
von Bhadrankar

Awara Songtext

आंखों में तेरी है खुशी मेरी बस्ती
बाहों में तेरी है मेरी रूह धड़कती
तू ही सवेरा मेरा तू ही इबादत
तू ही भरोसा मेरा तू ही मोहब्बत
में तेरे पैरों में गिरा हूं अब बचा ले
सांसों को जीने की अब तू ही इक वजह दे
मुझको तू कमरों में मुझसे मिलाना
दुनिया है मंज़र तू मेरा ठिकाना
क्या है मोहब्बत तू मुझको सिखाना, जाने जाना
मैने माना में आवारा
ना ही आता है जताना
क्या है मोहब्बत तू मुझको सिखाना, जाने जाना
हम हंसते बेवजह जब बेपनाह किसीको चाहते
खुद से ज्यादा हम दुआओं में उसे याद आते
बीता कल भुला के, आने वाले कल में साथ है
देता में जान, ना आते मुझे कसमें वादे
गुस्ताखी माफ पर शायद मैं हूं अंजान
शबाब है अगर इश्क तो शराब जैसा है प्यार
या फिर मैं हूं नादान, पर नहीं आदत का गुलाम
हूं मैं एक खुदगर्ज़ जिसे इबादत का गुमान


चलू सब्र की डोर पे, मेरी नज़र है चांद पर
उसका आंचल है सर पर, सोया रहूं मैं शाम तक
आजा घूमे हम रात भर, मेरे कंधे पर हाथ रख
ना मैं कहता अलविदा, बस कहता के ध्यान रख
हम कायनात की साजिशों से वाकिफ
तभी वो मेरी शायरियों में हाज़िर
पर ये ना कोई तारीफों के पुल क्योंकि
वो देखे मेरी खामियों में नूर
मुझको तू कमरों में मुझसे मिलाना
दुनिया है मंज़र, तू मेरा ठिकाना
क्या है मोहब्बत तू मुझको सिखाना, जाने जाना
मैने माना में आवारा
ना ही आता है जताना
क्या है मोहब्बत तू मुझको सिखाना, जाने जाना
लगे झूठ पर है सच जब वो पकड़े मेरा हाथ
कहे हूं तेरे पास पर मैं करता ना विश्वास
देखी धूप, देखी ठंड, देखी बारिश, उसके साथ
देखी रूह, देखा रब, मांगी ख्वाहिश उसके साथ
जब वो हाल पूछे, तब ही मेरे घाव सुखे
मरता गुमान जब मैं पायल को पहनाऊं उसे
सादगी है प्यार, पर ना है पसंद नकाब
जब मैं संवारूं बाल उसके, झुमके करते आवाज़
मुझको तू कमरों में मुझसे मिलाना
दुनिया है मंज़र, तू मेरा ठिकाना
क्या है मोहब्बत तू मुझको सिखाना
मैने माना मैं आवारा, ना ही आता है जताना
क्या है मोहब्बत तू मुझको सिखाना, जाने जाना

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Quiz
Welche Band singt das Lied „Das Beste“?

Fans

»Awara« gefällt bisher niemandem.