Songtexte.com Drucklogo

Musical Satan Songtext
von Bella

Musical Satan Songtext

उस दिन मेरे दिल में बस नफ़रत और पागलपन
हम बहके नहीं थे, हमको उड़ने की आदत बस
उस दिन थी रातें लंबी और दिन में बादल कम
मैं सपने बुन रहा था, बस पड़ गई चादर कम

They see me like different
मैं अलग नहीं, पहला इंसान हूँ
मेरे पे बोझ हैं बहुत
इन कँधों को कहीं ना कहीं आराम दूँ

आँखों में ख़ुदा की रोशनी
ख़ुदा ने ख़ुद ही अँधेरे में भेजा है
Bella, तू काफ़ी अकेला है
Bella, तू काफ़ी अकेला ही

इन लोगों में fit नहीं हो रहा मैं
इनको पड़ी कि hit नहीं हो रहा मैं
मेरा मुक़ाम कुछ और है
गाने बनाके बस sin को धो रहा मैं


Yeah, दिल्ली का लौंडा मैं
यहाँ तक आने को जान से दौड़ा मैं
मत करो pretend कि rap को छोड़ा
ना हो सका बाप से चौड़ा मैं

मैं चलूँ अब आँखों को मूँद के
भरूँ तालाब को बूँद-बूँद से
मैं फ़िर से ना धूल में मिलूँ
तो रखूँ मैं पाँव को फूँक-फूँक के

Subs और views तो सब पे आएँगे
हर दिन बदलती screen है बे
Choice है तेरे पे, दिल से सुन
बस उसको सुन जो heal करे

Trouble है life पर जी कर देख
लोगों का future ही fees पर है
खाने को पैसा नहीं जेब में, माँ
कैसे हम studio की fees भरें?

जब से हूँ मैं होश में
या कहूँ मैं emotionless
बने मेरी controversies
हर दिन नया focus set


हूँ जाने किस तरकश में (हाँ)
सब साथ वाले घायल हैं
तू music के लिए नहीं बना है
Bella, तू शुरू से शायर है

उस दिन मेरे दिल में बस नफ़रत और पागलपन
हम बहके नहीं थे, हमको उड़ने की आदत बस
उस दिन थी रातें लंबी और दिन में बादल कम
मैं सपने बुन रहा था, बस पड़ गई चादर कम

Yeah, yeah, बस पड़ गई चादर कम
Yeah, yeah, बस पड़ गई चादर कम
Yeah, yeah, नफ़रत और पागलपन
Yeah, yeah, नफ़रत और पागलपन

Beef किए मैंने लोगों से ख़ामख़ाँ
लोगों से ख़ामख़ाँ लड़ता रहा मैं
Shawty, मैं सच्चा इंसान हूँ
झूठ को लेके अब आगे नहीं बढ़ता मैं

दिखता नहीं cyphers में
आधे से ज़्यादा सब minors हैं
They see me like, तुझे तो आता है
हमें भी छू ले, तू midas है

ख़़ुदा, ना काटो ये पर
एक ही है: Bella, Deepak और Lucifer
Solo survival, ख़ुद ही को अंत में चढ़ाऊँगा सूली पर
Society कला की दुश्मन, रिश्ते-नाते हम भूल के बैठे

इंसान क्या होता, सिखाओ ना बच्चे को school में भेजने से पहले
मैं दुखी हूँ लोगों के लिए तो गानों में कैसे मैं ख़ुशियाँ लिखूँ?
Bella, तू काफ़ी depressed है
इतना भी दुनिया को कर मत heal तू

ऐ ख़ुदा, फ़िर ऊपर बुला ले
बंद कर दे बनाने तमाशे
मैं थक चुका ख़ुद को जला के
अब Bella की राख में Satan है

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Quiz
Wer singt das Lied „Haus am See“?

Fans

»Musical Satan« gefällt bisher niemandem.